लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में तनु श्री और विष्णु मौर्य फिर एक साथ
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबकी चहेती ड्रेस डिजाईनर विद्या मौर्य ने अपनी काबिलियत, कड़े संघर्ष और दिन-रात की मेहनत से बहुत बड़ा मुकाम बनाया है। इतना ही नहीं, एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों के निर्माण करने को लेकर महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल भी बन गई हैं। इसी कड़ी में फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विष्णु मौर्य और सुपरस्टार एक्ट्रेस तनु श्री एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 9वीं भोजपुरी फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ बिना रुके, थके, एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 9वीं भोजपुरी फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ में मुख्य कलाकार तनु श्री, विष्णु मौर्य, प्रकाश जैस, संगीता राव, जागृति गुप्ता, राजेश तोमर, मनीषा कश्यप, शंभू राणा, संजना बिनीता सिंह आदि हैं। इस फिल्म के लेखक इंद्रजीत कुमार, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

तनु श्री, विष्णु मौर्य, प्रकाश जैस संग शुरू हुई निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11 में से 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू
Recent Comments