चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट की भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ का ट्रेलर 5 अगस्त को ‘इन म्यूजिक भोजपुरी’ पर होगा रिलीज़

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओतप्रोत भोजपुरी सिनेमा जगत की ऐतिहासिक  फिल्म ‘वीर वधू’ का ट्रेलर आगामी 5 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे  प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी ‘इन म्यूजिक भोजपुरी’ पर रिलीज होगी। फ़िल्म निर्माता गया कुमार द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म का कुशल निर्देशन जाने माने निर्देशक अभिषेक दूबे ने किया है। यह फिल्म देश के वीर जवानों और उनकी वीरांगना पत्नियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की एक भावुक गाथा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी जगत की स्टार एक्ट्रेस चांदनी सिंह वीर वधु के रूप में नजर आने वाली हैं। उनके साथ पॉपुलर एक्टर राघव पांडेय, सिंगर व एक्टर सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय दिखाई देंगे। देश के वीर जवानों की बहादुरी और उनके परिवारों के अदृश्य त्याग को बड़े पर्दे पर जीवंत करने हेतु बनाई गई बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ अभी से ही सुर्खियों में है। यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों और उनकी वीरांगना पत्नियों के चरणों में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।

गौरतलब है कि निभा फिल्म्स मगध बिहार के बैनर तले निर्मित की गई शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. और हमार टीवी ओटीटी प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ प्यार, त्याग, सम्मान और अखंड देशभक्ति की अनूठी कहानी है। इस फिल्म के निर्माता गया कुमार और एनआरआई राम निवास शर्मा हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर धीरू यादव हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह हैं। डीओपी सत्य प्रकाश अन्ना हैं। मुख्य कलाकार चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा, संजय पांडेय,  संदीप यादव, जोधा राम, जेके चौहान, योगेश पांडेय, निशा पांडेय, राजन कानू, शिवम मिश्रा, बबीता सिंह, एसपी सिंह, कमलेश गौतम, संतोष कुमार, हेमंत यादव आदि हैं। को-प्रोड्यूसर – जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स, संगीतकार रत्नेश सिंह, छोटू यादव, लाइन प्रोड्यूसर जुबैर साह, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू और चंदन आर्ट, एडिटर अतुल चौहान हैं। कॉस्ट्यूम डिजाईनर विवेक पटेल, पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू यादव (एडीफ्लोर), एसोसिएट डायरेक्टर सतीश दूबे, असिस्टेंट डायरेक्टर आलोक सिंह, राहुल पांडेय, अमर प्रसाद हैं। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है।

 

चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट की भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ का ट्रेलर 5 अगस्त को ‘इन म्यूजिक भोजपुरी’ पर होगा रिलीज़